छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री बोले-हेल्थ से नहीं करेंगे समझौता

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री बोले-हेल्थ से नहीं करेंगे समझौता

CG Prime News@रायपुर.Analog paneer banned in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुरवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (shyam bihari jayaswal) ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि एनालॉग पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार जल्द ही बिक्री रोकने का आदेश जारी करेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।

नियम तोडऩे वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

आदेश लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर का निर्माण, भंडारण और व्यापार नहीं किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री बोले-हेल्थ से नहीं करेंगे समझौता

यह है एनालॉग पनीर

एनालॉग पनीर दूध के बजाय वनस्पति तेल, स्किम्ड मिल्क पाउडर, स्टार्च मिलाकर तैयार किया जाता है। यह असली पनीर से सस्ता पड़ता है, इसलिए कई होटल, ढाबे और फूड बिजनेस लागत कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। यदि पनीर को सिंथेटिक या मिलावटी सामग्री से तैयार कर असली पनीर के नाम पर बेचा जाता है, तो वह नकली या मिलावटी पनीर की कैटेगरी में आता है।

180 रुपए आती है एक किलो नकली पनीर बनाने की लागत

शंकर नगर के एक मकान में नकली पनीर की यूनिट के संचालक ने बताया कि मैंने एनालॉग प्रोडक्ट बनाने का लाइसेंस ले रखा है। हम अच्छे क्वॉलिटी का दूध पाउडर और ऑयल इस्तेमाल करते हैं। एक एनालॉग बनने के लिए करीब 180 रुपए का खर्च आता है। इसे तैयार कर 200 से 250 प्रति किलो में बेचते हैं।

रायपुर में चल रही फैक्ट्री

रायपुर शहर में आर्टिफिशियल पनीर की 15 बड़ी फैक्ट्री चल रही है। ये यूनिट बीरगांव, टाटीबंध, सिलतरा जैसे इलाकों में स्थित है। इन यूनिट में टनों में पाउडर, पाम ऑयल की खेप मौजूद रहती है। जिससे हजारों किलो एनालॉग प्रोडक्ट तैयार हो रहे हैं। ये प्रोडक्ट बाजार में डेयरी प्रोडक्ट बताकर बेचे जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार एनालॉग पनीर से लिवर और हार्ट को गंभीर खतरा हो सकता है। यह इन अंगों को डैमेज भी कर सकता है।

Related posts

दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, परिवार को धमकाकर जमीन हड़पने की कोशिश

दुर्ग रेलवे स्टेशन में RPF ने पकड़ा टिकट दलाल, मोबाइल पर मिली ग्राहकों की लिस्ट

कंगना ने Gen Z को कहा जनरेशन गटर, सोनू सूद बोले-यह बहुत शर्मनाक