प्रेशर हार्न और मोडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई, एक माह में 45 वाहनों के निकाले सायलेंसर

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

CG Prime News@Bhilai. ट्रैफिक पुलिस ने लगातार मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हार्न पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक महीने तक विशेष अभियान चलाकर 103 प्रेशर हार्न और 45 मोडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई की है।

एसएसपी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर टैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि विशेष अभियान चलाया। इसके लिए यातायात जोन प्रभारियों की टीम गठित की। दुर्ग, सुपेला, भिलाई-3, सिविक सेन्टर क्षेत्र में कार्रवाई की। एक माह में 103 प्रेशर हार्न और 45 मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों को रोका गया। उनके साइलेंसर को मौके पर खोला गया। चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। हर एक प्रेशर हार्न वाहन चालकों से 2 हजार और मोडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर 5 हजार रूपए चालान वसूला गया।

Related posts

छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 महिला बंदियों को मिलेगा रोजगार

उतई में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को उम्रकैद, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा

Durg: नाबालिग लड़की की हत्या कर फरार हुआ युवक, पति-पत्नी की तरह रहते थे मकान में