दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Woman attacked with acid in Durg districtदुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा पर निकली एक अधेड़ महिला पर उसके ही पूर्व प्रेमी ने एसिड फेंक दिया। जिससे महिला का चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार को नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम अरसनारा के पास की है। पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

बैटरी का पानी लेकर निकला था आरोपी

पुलिस ने बताया कि पीडि़त महिला ने आरोपी से बातचीत बंद कर दिया था। इसी बात से आरोपी नाराज था। सोमवार को आरोपी बाइक से मौके पर पहुंचा। टिन के डिब्बे में रखा बैटरी में डालने वाला केमिकल महिला पर छिड़क दिया। वहां से फरार हो गया। घटना के बाद नंदिनी नगर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कारंजा भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है।

यह है पूरा मामला

17 अगस्त सावन सोमवार के दिन करंजा भिलाई निवासी पीडि़ता अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा के लिए ग्राम कोडिय़ा आई हुई थी। इसी दौरान ग्राम कारंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास द्वारा पीडि़ता से बातचीत बंद किए जाने की बात को लेकर नाराज होकर ग्राम अरसनारा के पास पहुंचा। टिन के डिब्बे में रखा बैटरी में पाए जाने वाला केमिकल पीडि़ता के ऊपर छिड़क दिया। जिससे पीडि़ता गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 124(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम कारंजा भिलाई में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी महेश दास को पकड़ा गया।

Related posts

बाल संप्रेक्षण गृह में दुष्कर्म के आरोपी अपचारी बालक ने लगाई फांसी

सावन सोमवार में CM ने बनाया मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग, पत्नी के साथ की पूजा 

LPG e-KYC की बढ़ी डेडलाइन, 23 अगस्त तक करा सकेंगे वेरिफिकेशन