तलवार लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

लवन पुलिस ने 12 घंटे में तलवार लहराने वाले आरोपी को पकड़ा

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के ग्राम धाराशिव में तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 मार्च की दोपहर की है, जब आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी के घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी दी।

परिवार में फैला डर का माहौल

प्रार्थी परमेश्वर धृतलहरे की शिकायत के अनुसार आरोपी धुर सिंह धृतलहरे तलवार लेकर घर के सामने पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार के सदस्य भयभीत हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत थाना लवन में अपराध दर्ज किया गया।

12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना लवन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा