सरस्वती नगर में धारदार हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग। वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर शिवपारा क्षेत्र में आम नागरिकों को धारदार हथियार लहराकर भयभीत करने वाले एक आरोपी को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार जप्त कर उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि सरस्वती नगर शिवपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू में लिया।

आरोपी मौके से गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा मानते हुए उसे तुरंत हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

आरोपी के कृत्य को अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 63/2026, आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्रांति नेताम (उम्र 40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 34, सरस्वती नगर शिवपारा, दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही, जिससे क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना को समय रहते रोका जा सका।

दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध, आपराधिक या भय उत्पन्न करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

दुर्ग में युवक की हत्या कर गहरे कुएं में फेंका शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में पहली बार होगा भव्य फिल्म फेस्टिवल, अनुराग बसु सहित बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां करेंगी युवाओं से संवाद

मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त