मंत्रालय में नौकरी का झांसा, 71 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार

20 से अधिक बेरोजगारों को लगाई चपत

CG Prime News@R.Sharma

भिलाई. मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर 71 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक करीब 20 बेरोजगारों को नौकरी की लालच देकर अपनी ठगी के जाल में फसाया। नौकरी दिला नहीं सका और उनके पैसे भी नहीं लौटा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया और आरोपी अर्जुन मानिकपुरी को गिरफ्तार किया।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि धमतरी ग्राम रावा निवासी तिवेन्द्र कुमार सिन्हा ने सुपेला थाना में शिकायत की। आरोपी सुपेला निवासी अर्जुन मानिकपुरी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धमतरी आया था। उसने मंत्रालय और अन्य विभागों में नौकरी लगाने की बात की। उसका विश्वास कर करीब 20 बेरोजगार उसके झांसे में आ गए। 71 लाख रुपए दे दिया, लेकिन आरोपी नौकरी नहीं लगा सका। पैसे मांगने पर नहीं दे रहा है। टीआई राजेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ उसके घर पर दबिश दी। आरोपी राधिका नगर निवासी अर्जुन मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।

Related posts

स्कूल-कॉलेज के सामने हेरोईन बेचते युवक गिरफ्तार, दुर्ग में 1.36 लाख की नशीली टेबलेट जब्त

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दोषियों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार

दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाए, 50 शिक्षक बसों में ले गए