जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ACB का छापा, घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू, मचा हड़कंप…

रायगढ़ जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में एसीबी की छापेमारी के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि सहायक ग्रेड 2 के पद पर मो.फरीद फारूखी को घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि डीईओं कार्यालय में पदस्थ इस कर्मचारी द्वारा विभागीय काम की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। पीड़ित शख्स ने बाबू को 5 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस तरह पड़ा छापा

बावजूद इसके रिश्वतखोर बाबू द्वारा पूरे पैसों की मांग की जा रही थी। पीड़ित शख्स ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी। जिसके बाद आज एसीबी की टीम ने उक्त शख्स को पैसे के साथ मो.फरीद फारूखी के पास भेजा गया। डीईओं कार्यालय में जैसे ही आरोपी बाबू पैसे ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा