“ऑपरेशन तलाश” में फरार आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन तलाश के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना तमनार पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल राठिया उर्फ परसनाथ (50 वर्ष) निवासी ग्राम आमगांव है, जिसने गांव के ही व्यक्ति पर टांगी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी

मामूली विवाद में किया हमला

जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 की शाम प्रार्थी गोवर्धन सेठ अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में आरोपी बाबूलाल राठिया किसी से गाली-गलौज कर रहा था। जब प्रार्थी ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने गाली देते हुए घर से टांगी लाकर प्रार्थी की पीठ और पसली में दो बार हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट

घटना की रिपोर्ट पर थाना तमनार में मामला दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में चोट गंभीर पाए जाने पर प्रकरण में संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

ऑपरेशन तलाश में मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी जब्त कर ली गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा