आमिर खान तीसरी बार करेंगे शादी, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

आमिर खान तीसरी बार करेंगे शादी, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

CG Prime News@मुंबई. Bollywood actor Aamir Khan to get married for the third time. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी की खबर की पुष्टि कर दी है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि दोनों 5 जुलाई को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी।

रिश्ते को नया नाम देने का फैसला

आमिर खान ने कहा कि शुरुआत में शादी उनकी प्राथमिकता नहीं थी और वह गौरी के साथ अपने रिश्ते में खुश थे। हालांकि समय के साथ दोनों ने महसूस किया कि अब अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने का सही समय है। अभिनेता के अनुसार, दोनों एक मजबूत और गंभीर रिश्ते में हैं तथा शादी उनके जीवन की स्वाभाविक अगली शुरुआत होगी।

25 साल पुरानी दोस्ती बनी जीवनसाथी का रिश्ता

जानकारी के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते हैं। दोनों के बीच पहले गहरी दोस्ती थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। वर्ष 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर सार्वजनिक रूप से गौरी के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की थी। इसके बाद से गौरी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों में आमिर के साथ दिखाई देती रही हैं।

कौन हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली सैलून उद्यमी और फैशन प्रोफेशनल हैं। वह पेशेवर रूप से ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। गौरी पहले भी विवाह कर चुकी हैं और उनका एक बेटा है। पिछले कुछ वर्षों से वह मुंबई में रह रही हैं।

आमिर की दो शादियां पहले हो चुकी हैं

आमिर खान ने पहली शादी वर्ष 1986 में फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी। दोनों का विवाह करीब 16 वर्षों तक चला और वर्ष 2002 में उनका अलगाव हो गया। इसके बाद आमिर ने वर्ष 2005 में फिल्म निर्देशक किरण राव से शादी की। वर्ष 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया था।

गौरी को लेकर क्या बोले आमिर?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि गौरी के आने से उनके जीवन में स्थिरता और सुकून आया है। अभिनेता ने उन्हें अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि गौरी उनकी जिंदगी में आईं और उनके साथ उन्हें एक नई खुशी मिली है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में मंत्री, नेताओं के व्यवहार से खफा हुए अधिकारी-कर्मचारी, बोले-सार्वजनिक अपमान बर्दाश्त नहीं

बिहार के फेमस खान सर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

भाजपा छोड़ नई पार्टी बनाएंगे पूर्व IPS अन्नामलाई, विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान