भिलाई में कल्याण और राजधानी नाम का सट्टा चलाने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई में कल्याण और राजधानी नाम का सट्टा चलाने वाला युवक गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Youth running ‘Kalyan’ and ‘Rajdhani’ betting rackets arrested in Bhilai दुर्ग जिले की वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में विवेचना जारी है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए एक आरोपी के सहयोगी के रूप में इसे चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

वैशालीनगर थाना पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर पुलिया के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध सट्टा खेला और खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। एक आरोपी को पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी को कोर्ट में किया पेश

विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर, थाना जामुल जिला दुर्ग को चिन्हित कर दिनांक 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. संतोष शर्मा उर्फ संतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर, थाना जामुल जिला दुर्ग

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना वैशालीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक कपिल चौधरी, आरक्षक रवि कुमार और आरक्षक क्रमांक 1708 की भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार