बेेमेतरा में खड़े ट्रक से टकराई चारपहिया, वाहन चालक की मौके पर मौत

बेमेतरा. CG Prime News. खड़े ट्रक से बोलेरो के टकराने से बोलेरो चालक की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। नवागढ़ -बेमेतरा मार्ग के ग्राम अतरिया मोड़ के निकट यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बेमेतरा सिटी कोतवाली टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक ग्राम हरदी नवागढ़ क्षेत्र का निवासी है। दुर्घटना की सूचना के बाद उसे जिला चिकित्सालय ले गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में जान गंवान वाले मृतक यशवंत कुर्रे उम्र 40 साल के परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक की शिकायत पुलिस में की है।

Related posts

रेल पटरी पर बैठकर Free Fire खेल रहे दो नाबालिग मालगाड़ी की चपेट में आए, एक की मौत

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान