कोरबा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की विंगर गाड़ी से टक्कर, 2 महिला टीचर की मौत, 7 लोग घायल

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की विंगर गाड़ी से टक्कर, 2 महिला टीचर की मौत, 7 लोग घायल

CG Prime News@कोरबा.Road accident in Korba, trailer collides with winger car, two female teachers die छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिला टीचर्स की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टीचर्स, दो बच्चे समेत 13 लोग गाड़ी में सवार होकर कटघोरा से उपरोड़ा एकलव्य स्कूल के लिए निकले थे। तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और 30 वर्षीय मंजू शर्मा और 34 वर्षीय अंजना शर्मा की मौत हो गई। जो कि दिल्ली और हरियाणा की रहने वाली थीं। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र में तानाखार मुख्य मार्ग की है।

7 लोग गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ट्रेलर और विंगर गाड़ी जिसमें टीचर्स और बच्चे सवार थे, की टक्कर हो गई। हादसे में विंगर सवार 2 महिला टीचर की मौत हो गई। वहीं स्टूडेंट सहित 7 अन्य टीचर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

5 घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया

इधर, घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से 5 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को इलाज जारी है। सभी घायल हरियाणा, दिल्ली और केरल के रहने वाले हैं।

घायलों में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा, छात्र निखिल यादव और 12 वर्षीय छात्र रुचिका चटर्जी शामिल हैं। सभी शिक्षकों में उम्र 30-35 बताई जा रही है। जो कि हरियाणा, दिल्ली और केरल के रहने वाले हैं।

ट्रेलर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी विंगर गाड़ी से टक्कर हो गई। कटघोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि सभी टीचर किराए पर गाड़ी लेकर स्कूल आते-जाते थे। फिलहाल टीचर्स की मौत से स्कूल का स्टाफ शोक में डूब गया है।

Related posts

इजरायल में सत्ता का संग्राम तेज, नेतन्याहू को हटाने विपक्ष एकजुट

विधायक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, CM साय ने दिया कंधा

भिलाई में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर 24.28 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार