वोट डालने गए 90 वर्ष के बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

स्ट्रांग रुम में मतपेटी जमाकर घर जा रही थी महिला

स्कूटर से गए थे वोट डालने

CG Prime News@भिलाई. पद्मनाभपुर निवासी राम स्वरुप ठाकुर (90 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह स्कूटर पर सवार होकर वोट डालने गए थे। घर लौटते समय हादसा के शिकार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। पद्मनाभपुर निवासी राम स्वरुप ठाकुर अपनी स्कूटर से वोट डालने मतदान बूथ गए। वोट डालने के बाद घर लौट रहे थे। जेल के आस-पास किसी अज्ञात दो पहिया सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे वह गिर गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related posts

SIR में गड़बड़ियों के खिलाफ विपक्ष ने निकाला सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका

भिलाई में चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, गोदाम से मिली थी रेलवे पटरी की कटिंग

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप निलंबित, शासन की कार्रवाई