तालाब में डूबने से 9 वर्ष के बच्चे की मौत

दोस्तों के साथ तालाब गया था बालक

भिलाई. पुरैना भिलाई तीन तालाब में ९ वर्ष का बच्चा गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम पहुंची। बच्चे को पानी से निकाला और पुलिस को सौप दिया।

भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे भिलाई तीन जागृति चौक पुरैना निवासी आर्यन ध्रुव (9 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ तालाब गया था। वहां से घर नहीं लौटा। घर वालों ने दोपहर में उसकी पतासाजी की। बच्चों से पूछताछ किया। तब पता चला कि तालाब गए थे। परिजन तालाब पहुंचे। देखा तो बच्चे का कपड़ा पड़ा था। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ टीम को शाम 7.10 बजे तक बच्चे के शव को तालाब में खोज लिया। शव पुलिस को सौप दिया।

Related posts

छत्तीसगढ़ से चोरी हुए 132 मोबाइल फोन पहुंचे बांग्लादेश, इंटरनेशनल कनेक्शन से पुलिस के उड़े होश

PM मोदी ने 174 जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छर से की बात, बोले- पूरे देश को गर्व 

दुर्ग में ड्राई डे पर अवैध शराब बेचते 12 आरोपी गिरफ्तार, 302 पौवा, 5 वाहन जब्त