रायपुर में सिग्नल पर गुब्बारे बेचने वाली 8 साल की बच्ची का रेप

रायपुर में सिग्नल पर गुब्बारे बेचने वाली 8 साल की बच्ची का रेप

CG Prime News@रायपुर. minor girl rape case raipur राजधानी रायपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां सड़क पर गुब्बारे बेचने वाली 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उसका रेप कर दिया गया। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बुधवार-गुरुवार की रात 3 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी में कार में ले गया था वीआईपी रोड

पुलिस ने बताया कि बच्ची सिग्नल पर गुब्बारे बेचकर तो कभी पैसे मांगकर गुजर बसर करती थी। इसी दौरान खाना खिलाने के बहाने कार सवार ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठाया। फिर वीआईपी रोड पर ले जाकर बच्ची का रेप कर दिया। उसके बाद आरोपी ने बच्ची को गाड़ी से नीचे उतार दिया।

अपहरण और POSCO के तहत कार्रवाई

पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर सिलतरा निवासी आरोपी नवीन सोनी को हिरासत में लिया है। आरोपी ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर है।

रायपुर में सिग्नल पर गुब्बारे बेचने वाली 8 साल की बच्ची का रेप

यह है पूरा मामला

दरअसल, तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर नाबालिग बच्ची वाहन चालकों से पैसे मांगकर तो कभी गुब्बारे बेचकर गुजर बसर करती है। बुधवार की रात 9.30 बजे 2 नाबालिग अपने साथियों के साथ सिग्नल पर लोगों से पैसे मांग रही थी। इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने खाना खिलाने का झांसा देकर पीडि़ता और उसकी सहली को गाड़ी में बिठाया, फिर ललित महल की ओर ले गया।

रातभर तलाशती रही पुलिस

बच्ची की सहेली को कुछ खाने का सामान लाने के लिए ललित महल के पास भेज दिया और कार को आगे ले जाकर लड़की से दुष्कर्म किया। बहुत देर तक नाबालिग अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाबालिग के परिजनों की सूचना पर एसीसीयू, तेलीबांधा थाने की टीम ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू की।

आरोपी ने कबूला दुष्कर्म की बात

आरोपी की तलाश में पुलिस रात भर घूमती रही। आरोपी को सुबह 4 बजे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने रेप की बात स्वीकार की है।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार