सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

सुपेला थाना पुलिस की रेड में 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹4,590 नगद जप्त।

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से ₹4,590 नगद और 52 पत्ती ताश की एक गड्डी जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई

थाना सुपेला पुलिस को 4 फरवरी 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास कुछ लोग नगद हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया।

मौके से नगद व ताश बरामद

आरोपियों के कब्जे और फड़ से ₹4,590 नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी बरामद की गई। मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 265/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में कौशल पटेल, रवि चौहान, अखिलेश चौहान, नागेश्वर यादव, मोह. आकीब एवं संदीप सोनकर शामिल हैं। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने झांसी जाते समय हुआ हादसा

CGPSC भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव की जमानत खारिज की