CG Prime News@दुर्ग. 4 Youths Arrested in Patan for Running IPL Betting Racket Using Online Links दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट में दांव लगाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कैश और मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी सायलेंट 777 ऐप के माध्यम से अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
15 दिन पहले खरीदा था ऑनलाइन लिंक
आरोपियों द्वारा लगभग 15 दिनों से ऑनलाइन लिंक खरीदकर आईपीएल मैचों में दांव लगाना और खिलाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
IPL क्रिकेट मैच में लगा रहे थे दाव
पाटन थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि बाजार चौक पाटन में कुछ व्यक्तियों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों पर अवैध रूप से रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर थाना पाटन और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। 4 संदेहियों को पकड़ा गया।
आरोपियों ने जुर्म किया स्वीकार
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन की जांच करने पर सायलेंट 777 ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलना एवं खिलाना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लगभग 15 दिन पूर्व एप का लिंक खरीदकर आईपीएल सट्टा संचालन करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. करन देवांगन, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष चौक पाटन, थाना पाटन दुर्ग
2. उत्तम निषाद, उम्र 29 वर्ष, निवासी शांति नगर भिलाई-3, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
3. गोपाल निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम अटारी वार्ड नंबर 15, थाना पाटन, जिला दुर्ग
4. लोकेश उर्फ अरमान यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15 ग्राम अटारी, थाना पाटन, जिला दुर्ग
जब्त सामग्री
1. कैश रकम 10,000 रुपये
2. 4 मोबाइल फोन कीमती लगभग 63,000 रुपये
कुल जुमला 73,000 रुपये
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना पाटन के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, एसीसीयू दुर्ग की टीम, थाना स्टाफ की संयुक्त टीम की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।