कांकेर में 496 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

उजियारा अभियान के तहत कांकेर में 496 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

कांकेर. में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 496 ग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। कार्रवाई उजियारा अभियान के तहत की गई।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 15 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिली कि ग्राम नाथियानवागांव कोसा सेंटर ईमली मोड़ के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में गांजा छुपाकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दयालू राम साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भूपेन्द्र जैन (25) और रमाकांत साहू (27) दोनों निवासी माकडी सिंगराय, थाना कांकेर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से प्लास्टिक सफेद झिल्ली में रखा 496 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

यह सामग्री हुई जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काले रंग की स्कूटी (सीजी 05-2359), एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल और एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया। बरामद सामग्री को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जंग ली अंतिम सांस

दुर्ग सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

भिलाई में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद