जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए 17 साल का छात्र हुआ बेहोश, कुछ समझ पाते इससे पहले हो गई मौत

जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए 17 साल का छात्र हुआ बेहोश, कुछ समझ पाते इससे पहले हो गई मौत

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. रायपुर की एक जिम में 17 साल का छात्र ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि धनलक्ष्मी नगर निवासी सत्यम राहंगडाले दसवीं पास था। उसने 1 मई को भनपुरी स्थित थर्ड स्पेस जिम ज्वाइन किया था। डॉक्टरों को अनुमान है कि वर्कआउट के दौरान छात्र का हार्ट फेल हो गया। यही मौत की वजह हो सकती है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अचानक गिर गया
पुलिस ने बताया कि मृतक किशोर के दोस्तों से पूछताछ के दौरान पता चला कि रोज की तरह सत्यम वर्कआउट करने जिम आया। दस मिनट तक ट्रेड मिल पर दौड़ा उसके बाद वह बेहोश हो गया। उस पर पानी की छींटों की बौछार की गई लेकिन वह नहीं उठा। बेहोशी की हालत में पहले उसे घर ले गए। वहां से अस्पताल ले जाते वक्त सत्यम कुछ भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। डॉक्टरों ने अस्पताल में जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। गिरने के बाद सत्यम को अस्पताल पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया।

Related posts

रेल पटरी पर बैठकर Free Fire खेल रहे दो नाबालिग मालगाड़ी की चपेट में आए, एक की मौत

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान