भिलाई में नवविवाहिता को खुदकुशी के लिए किया मजबूर,पति और सास गिरफ्तार

भिलाई. CG Prime News @ नव विवाहिता की मौत के मामले में जांच के बाद पुलिस ने पति रामचंद्र यादव और सास कौशल्या बाई उर्फ कलेंदी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 306,34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। नंदिनी टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 11 अगस्त को संतोषी यादव (25 वर्ष) की आग में जलने से उपचार के दौरान शासकीय अस्पताल अहिवारा में मृत्यु हो गई थी। मर्ग कायम कर जांच की गई। मृतका संतोषी यादव को मलपुरीकला नंदिनी निवासी पति रामचंद्र यादव और सास कौशल्या बाई उर्फ कलेन्दी यादव द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे। इससे परेशान होकर संतोषी ने आत्महत्या कर लिया। मृतका ने अपने 2 माह के दुधमुहे बच्चे को छोड़कर आग लगाकर आत्महत्या कर लिया था।

Related posts

पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो फर्जी दस्तावेजों से कराया प्रसव

रक्षाबंधन से पहले भिलाई में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मिठाई फैक्ट्री सील

सरगुजा में बोरे में बंद मिली दंपती की लाश, बड़ा बेटा हुआ घर से फरार