स्कूल-कॉलेज के सामने हेरोईन बेचते युवक गिरफ्तार, दुर्ग में 1.36 लाख की नशीली टेबलेट जब्त

स्कूल-कॉलेज के सामने हेरोईन बेचते युवक गिरफ्तार, दुर्ग में 1.36 लाख की नशीली टेबलेट जब्त

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले की खुर्सीपार पुलिस ने 8.49 ग्राम हेेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने 1.36 नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी ग्राहक की तलाश में थे। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को दबोच लिया।

स्कूल-कॉलेज के सामने हेरोईन बेचते युवक गिरफ्तार, दुर्ग में 1.36 लाख की नशीली टेबलेट जब्त

स्कूली छात्रों को बेच रहा था नशीला पदार्थ

23 जुलाई को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आई.टी.आई. मैदान, खुर्सीपार, भिलाई के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन की बिक्री कर युवाओं, विशेषकर स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को नशीला पदार्थ उपलब्ध करा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसराज सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, छावनी, भिलाई बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखा गया मादक पदार्थ हेरोइन, बिक्री रकम, 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 295/2026 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।

नशीली टेबलेट बेचने तलाश रहे थे ग्राहक

सिटी कोतवाली थाना दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। अपने पास धारदार हथियार भी रखे हुए हैं।

सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई। जिन्होंने अपना नाम दिपेश उर्फ आयुषदीप और कृष्णा कुमार सेन बताया।

300 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश उर्फ आयुषदीप के कब्जे से 150 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और आरोपी कृष्णा कुमार सेन के कब्जे से 150 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार एवं एक आईफोन मोबाइल फोन बरामद हुआ। समस्त सामग्री को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 411/2026 अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

Related posts

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दोषियों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार

दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाए, 50 शिक्षक बसों में ले गए

दुर्ग: छात्रों से मारपीट, सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका सस्पेंड, बच्चों ने लगाए गंभीर आरोप