CG Prime News@दुर्ग. Assistant Commandant’s Young Son Commits Suicide in Durg छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रथम वाहिनी बटालियन कॉलोनी में रहने वाले असिस्टेंट कमांडेंट संतोष झरिया के बेटे 20 वर्षीय आयुष झरिया ने सुसाइड किया है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है।
प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ है पिता
फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। मृतक के पिता भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ है। वह अपने बेटे के साथ बटालियन के पीछे स्थित कालोनी में रहते थे। गुरुवार रात विधानसभा से ड्यूटी खत्म कर जब पिता वापस घर पहुंचे तो उन्होंने हमेशा की तरह बेटे को आवाज दी। कॉल किया लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने कूलर का खस निकाल कर अंदर झाका तो कमरे में बेटा फंदे से झूल रहा था।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा मृतक आयुष भी चौथे सेमेस्टर का छात्र था वह रुंगटा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था पुलिस ने इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है हालांकि जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।