भिलाई में IPL सट्टा, म्यूल अकाउंट के लिए खाता बेचने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई में IPL सट्टा, म्यूल अकाउंट के लिए खाता बेचने वाला युवक गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. Youth arrested in Bhilai for selling bank account for IPL betting and use as a ‘mule account दुर्ग जिले की सुपेला थाना पुलिस ने आईपीएल सट्टा (IPL Satta) और म्यूल अकाउंट संचालन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी की है। आरोपी द्वारा बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और संबंधित दस्तावेज अवैध रूप से सट्टा संचालन के लिए उपलब्ध कराया जाता था।

जगदलपुर से बैंक खाता बेचने आए थे भिलाई

दिनांक 24.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जगदलपुर निवासी कुछ व्यक्ति सुपेला क्षेत्र में आईपीएल सट्टा और म्यूल अकाउंट के उपयोग के लिए बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बेचने के उद्देश्य से आए हैं। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा पांच रास्ता हनुमान मंदिर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं और अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों, व्यवसायिक खातों को सुपेला निवासी विशाल गुप्ता एवं अन्य व्यक्तियों को आईपीएल सट्टा, म्यूल अकाउंट संचालन के लिए बेचने की जानकारी दी।

आरोपी को गिरफ्तार किया

प्रकरण में अपराध क्रमांक 718/2026 धारा 317(2), 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर पूर्व में चार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। विवेचना के दौरान फरार आरोपी दुलेश्वर कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. दुलेश्वर कुमार, निवासी आदर्श नगर, उतई, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

प्रकरण में पूर्व में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, अन्य बैंकिंग दस्तावेज जप्त किए जा चुके हैं।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला अम्बर भारद्वाज, सउनि पुरन लाल साहू, प्रधान आरक्षक शुभोध, आरक्षक अजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

दुर्ग जनदर्शन में 115 आवेदन, सिंचाई नहर का रास्ता बंद होने से किसान परेशान

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखकर भड़का पति, फावड़े से काटकर दोनों की हत्या

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने वापस लिया तलाक केस