दोस्त के घर में युवक ने की हत्या, सुबह मृतक के चाचा को नमस्ते कर भाग गया

दोस्त रात में सोया। सुबह नग्न मिली लाश

पलग के नीचे नग्न अवस्था में मृत पड़ा था युवक

वैशाली नगर पुलिस जांच में जुटी

भिलाई. वैशाली नगर एमआईजी- 134 निवासी वेदांत शर्मा के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। रात को उसी के घर में सोया था। अल सुबह घर से निकल कर भागने लगा तो उसके चाचा ने देख लिया। आरोपी उसके चाचा को नमस्ते बोलकर चला गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना स्थल से चिप्स,चखना, चॉवमिन का पैकेट और मोबाइल पड़ा था। बाहर में शराब की शीशी थी। पुलिस ने साक्ष्यों की जब्ती की और आरोपी की तलाश कर रही है।

वैशाली नगर टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि घटना सोमवार व मंगलवार दरमियानी रात की है। एमआईजी-134 में वेदांत शर्मा अपनी दादी के साथ रहता था। उसकी मां जगदलपुर डीएवी स्कूल में प्रिंसिपल है। यहां वेदांत एमआर का काम करता था। घटना के दिन रात 12 बजे अपने दोस्त के साथ घर पहुंचा। जहां दोस्त के साथ ही रात में सोया था। जब सुबह 9 बजे जब घर में काम वाली पहुंची। वेदांत के कमरा को साफ-सफाई के लिए खोला। देखा तो वह पलग के नीचे नग्न गिरा था। वह चिल्लाई तो वेदांत के चाचा संजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने देखा वह मृत पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपी ने सुबह चाचा को नमस्ते किया और घर से निकल गया

टीआई ने बताया कि वेदांत का दोस्त सुबह 7 बजे कमरे से निकलने लगा। उसके चाचा संजय शर्मा ने उसे देख लिया। आरोपी ने उनसे नमस्ते किया, लेकिन वेदांत के बारे में कुछ नहीं बताया। घटना की जानकारी सुबह 9 बजे कमवाली के आने पर हुई। पता चला कि वेदांत की हत्या कर उसका दोस्त भाग गया। वेदांत नेकेट बेड के नीचे पड़ा था। उसका पूरा चेहरा काला पड़ गया है। संभावना है कि जहर खिलाकर उसकी हत्या की गई। परिजनों से जब पूछताछ की। उनका कहना है कि आरोपी को पहली बार देखा है। उसे कोई नहीं जानता वह कहां पर रहता है। मामले में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

Related posts

BSP स्क्रैप चोरी मामला: गिरोह का छठा आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार

BSP में चोरी का लोहा लोड करने वाला क्रेन ऑपरेटर गिरफ्तार

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन, DK शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को शपथ ग्रहण