नशे में झगड़ा करने वाला युवक गिरफ्तार

सुरगी चौकी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर युवक को भेजा जेल

राजनांदगांव। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुरगी पुलिस चौकी पुलिस ने नशे में परिवार से झगड़ा करने वाले युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस

पुलिस को ग्राम भर्रेगांव से एक व्यक्ति ने फोन कर शिकायत दी कि उसका भाई खेमलाल पटेल रोज शराब पीकर घर में विवाद करता है और परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता रहता है। शिकायत में बताया गया कि घटना के दिन भी आरोपी नशे की हालत में घर में हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तस्दीक की। पूछताछ के दौरान पाया गया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की हालत में परिवार के लोगों से लगातार विवाद करता है।

शांति भंग होने की थी आशंका

पुलिस के अनुसार आरोपी के व्यवहार के कारण क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने और किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना बन रही थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान खेमलाल पटेल (22 वर्ष) पिता ओंकार पटेल, निवासी भर्रेगांव, चौकी सुरगी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।

बीएनएसएस के तहत की गई कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी कर धारा 126 और 135(3) के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है।

अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन और पर्यवेक्षण में की गई।

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत