मकान में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत, हाईटेंशन वायर की चपेट में आकर दो लोग घायल

भिलाई@CG Prime News. शहर के कैंप 1 क्षेत्र में एक मकान के तीसरे फ्लोर में काम के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वैशाली नगर टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना बुधवार की है। जवाहर नगर निवासी धीरत बाई उम्र 35 वर्ष सुभाष चौक कैंप 1 में बन रहे मकान में काम कर रही थी। तीसरे फ्लोर पर प्लास्टर और सफाई का काम चल रहा था। इसी बीच धीरत बाई, मिस्त्री ज्वाला सिंह और हेल्पर बिट्टू मकान के नजदीक से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृत महिला के बॉडी को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार