Encounter: पैसे खत्म हुए तो भिलाई वापस लौटा था अमित, एनकाउंटर से पहले जेल में गया था किसी से मिलने, तब से पुलिस कर रही थी पीछा

Encounter: पैसे खत्म हुए तो भिलाई वापस लौटा था अमित, एनकाउंटर से पहले जेल में गया था किसी से मिलने, तब से पुलिस कर रही थी पीछा

CG Prime News@भिलाई. Amit josh encounter Bhilai छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में 14 साल बाद किसी कुख्यात बदमाश का एनकाउंटर हुआ है। भिलाई पुलिस ने निगरानी बदमाश और 35 से ज्यादा केस में आरोपी बनाए गए फरार अमित जोश को 8 नवंबर को मुठभेड़ में मार गिराया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित जोश एनकाउंटर के तीन दिन पहले ही भिलाई आया था। वह जून महीने में ग्लोब चौक में गोलीकांड के बाद से फरार चल रहा था। प्रदेश के बाहर कई शहरों में घूमने के बाद जब उसका पैसा खत्म हो गया तो वह छिपकर वापस भिलाई लौटा। वहीं एनकाउंटर वाले दिन मुंह में गमछा बांधकर वह दुर्ग जेल में किसी से मिलने भी गया था। बस यही से पुलिस को मुखबिर से अमित के भिलाई में होने की पुख्ता सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस अमित का साएं के तरह पीछा करने लगी।

जेल में मुलाकात के बाद अमित अपनी पहचान छिपाकर बेखौफ होकर वापस फिर भिलाई आ गया। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके पीछे पुलिस है। 8 नवंबर की शाम जयंती स्टेडियम के पास जैसे ही पुलिस जवानों ने उसे घेरा उसने फायङ्क्षरग शुरू कर दी। उसने पुलिस से बचने के लिए कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की। वहीं अमित ने 6-7 बार गोली चलाई है। एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी धंसी।

Read More: Breaking: भिलाई एनकाउंटर में मारे गए अमित के करीबी की पुलिस से आधी रात झड़प, पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, दीवार फांदकर घर में घुसे जवान

दुर्ग सेंट्रल जेल के असिस्टेंट जेलर के घर किया था हमला

2 साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल के असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने हमला किया था। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश अमित जोश को गिरफ्तार किया था।

आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाने में 35 केस

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में करीब 35 केस दर्ज हैं। इसमें 25 भिलाई नगर थाने में FIR,4 सुपेला, 1 दुर्ग कोतवाली, नेवई थाना, कुर्सीपार 1, पदमनाभपुर में 2 FIR हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार