दुर्ग में फेक मैरिज इवेंट पर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, रिसोर्ट मैनेजर पर कार्रवाई

जेवरा-सिरसा में प्रस्तावित फेक मैरिज इवेंट के विरोध में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

दुर्ग। Uproar over fake marriage event in Durg: Hindu organizations protest, resort manager taken action against. दुर्ग के जेवरा-सिरसा स्थित कोशी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट में प्रस्तावित “फेक मैरिज इवेंट” को लेकर विवाद गहरा गया है। 30 तारीख को आयोजित होने वाले इस इवेंट के प्रचार सामने आने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने इसे भारतीय संस्कृति और हिंदू विवाह परंपराओं के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले को लेकर पुलिस चौकी के सामने जमकर नारेबाजी की गई और आयोजन रद्द करने की मांग उठी।

यह भी पढ़ेः Big Breaking: छत्तीसगढ़ में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

इवेंट के प्रचार से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रिसोर्ट प्रबंधन द्वारा सोशल मीडिया और प्रचार सामग्री के जरिए “फेक मैरिज इवेंट” का प्रचार किया जा रहा था। प्रचार में कपल एंट्री फीस 499 रुपये बताई गई थी और प्रतिभागियों को दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में आने की शर्त रखी गई थी। आयोजन में शादी जैसी रस्में करवाने की बात भी सामने आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

विरोध प्रदर्शन में शामिल हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवाह हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है और इस प्रकार का आयोजन धार्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाने जैसा है। संगठन के कार्यकर्ता अमिताभ वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह के आयोजन दोबारा किए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों पर व्यावसायिक प्रचार के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्मा दत्त पांडे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे केवल मनोरंजन आधारित इवेंट कहा। फिलहाल, विरोध के बाद आयोजन को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

Related posts

कंगना ने Gen Z को कहा जनरेशन गटर, सोनू सूद बोले-यह बहुत शर्मनाक

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

भिलाई में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार