दुर्ग में रविशंकर स्टेडियम के पास अवैध नशीली टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

दुर्ग में रविशंकर स्टेडियम के पास अवैध नशीली टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम के बाहर अवैध नशीली टेबलेट बेचते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 98,200 रुपए का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली टेबलेट, मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है।

घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अप्रैल को थाना पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे चैनल गेट के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मिला

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, मोबाइल फोन, कैश और एक बाइक बरामद किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 8, 22(ख), 27(क) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. गुलशन कौशल, उम्र 29 वर्ष, निवासी कसारीडीह गुरुघासी दास वार्ड, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग
2. सुमित भोई, उम्र 34 वर्ष, निवासी बांसपारा, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

1. N-ZEP 10, Nitrazepam Tablets IP – कुल 97 नग टेबलेट

2. ALPHA 0.5 टेबलेट – 10 नग

3. 2 मोबाइल फोन
4. नगदी 400/- रुपये
5. एक बाइक
कुल कीमती लगभग 98,200/- रुपये

 

Related posts

भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का रामराज्य कोष लिखा संदूक