दुर्ग जिले में 22 लाख के गांजा के साथ ओडिसा के 2 तस्कर गिरफ्तार, टूर बैग में छिपा रखा था मादक पदार्थ

CG Prime News@भिलाई. कुम्हारी पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लाख 28 हजार रुपए कीमत के गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से मालवाह में लोडकर निकले थे। कुम्हारी में एसीसीयू और क्राइम टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र भुक्ता और गगन आनंद के खिलाफ कार्रवाई की।

छावनी CSP हरीश पाटिल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रविन्द्र भुक्ता ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा है। स्टेशन चौक पर टीम को एक्टीव किया। जैसे ही ओडी-17-एए-5980 गाड़ी पहुंची। पुलिस को देखकर भिलाई की तरफ न जाकर अहिवारा की ओर मोड़ दिया।

टीम ने महेश इस्पात के पास उसकी घेराबंदी कर दबोच लिया। गाड़ी में 2 सफर बैग में गांजा का पैकेट बनाकर रखा था। जब उसकी वजन कराया गया। 20 किलो ग्राम निकला। जिसकी कीमत 22 लाख 28 हजार रुपए है। ओडिशा निवासी आरोपी रविन्द्र भुक्ता (50 वर्ष) और गगन आनंद मेहर (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार