बहन को तीजा लेने जा रहे दो सगे भाईयों की रोड एक्सीडेंट में मौत, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर तोड़ दिया दम

बहन को तीजा लेने जा रहे दो सगे भाईयों की रोड एक्सीडेंट में मौत, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर तोड़ दिया दम

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@गरियाबंद. बहन को तीजा लेने जा रहे दो सगे भाईयों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना गरियाबंद जिले की है। जहां नेशनल हाईवे में कोड़ो हरदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। मृतक नगरी के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन को तीजा पर्व के लिए लेने उसके ससुराल जा रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक में सवार होकर गरियाबंद की ओर आ रहे थे। मृतक दयालु धु्रव और गजेंद्र धु्रव दोनों नगरी के रहने वाले हैं, जो कोडो हरदी अपने बहन को तीजा पर्व के लेने के लिए आ रहे थे। दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
टक्कर से दोनों युवकों के सिर के चिथड़े उड़ गए। सिर के कुछ हिस्से छिटक कर दूर पड़े हुए थे। हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

भिलाई निगम चुनाव 2026: कल्याण कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी

साड़ी पहनकर AK 47 चलाया, IPS अंकिता से PHQ ने मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पेड़ से टकराई, 5 यात्रियों की मौत