रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. 7 lakh rupees defrauded in the name of getting a job in the Railways दुर्ग जिले में रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर सात लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। छावनी थाना पुलिस ने ठगी करने वाली एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त महिला ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी पायल पांडे और सिद्धमून उर्फ लाल पांडे ने उसके पुत्र पीयूष पटेल को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7,00,000 की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।

आरोपियों को रीवां से गिरफ्तार किया गया

रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 318(4), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के रीवां (मध्यप्रदेश) में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना छावनी लाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर कार्रवाई की गई और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. पायल पांडे, निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई
2. सिद्धमून उर्फ लाल पांडे, निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना छावनी के थाना प्रभारी, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी एवं टीम के आरक्षकगण की सक्रिय और सतर्क भूमिका रही। जिनके द्वारा त्वरित समन्वय कर आरोपियों को अन्य राज्य से गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की नौकरी या सरकारी पद दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर सतर्क रहें। ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा