आर्थिक तंगी से परेशान, युवक ने किया खुदकुशी

भिलाई. आर्थिक तंगी से परेशान नाकापारा निवासी उत्तम साहू (43 वर्ष) ने खुदकुशी कर लिया। घटना के एक दिन पहले जिस ठेकेदार के अंडर में काम करता था। उससे राशन खरीदने के लिए एडवांस पैसे की मांग किया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
जामुल पुलिस ने बताया कि उत्तम साहू हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में काम करता था। घर में पत्नी और बेटा का खर्च उठाता था। बड़ी बेटी की शादी कर लिया था। ठेकेदारी में काम कर गुजरबसर कर रहा था। घर में राशन नहीं था। उसने ठेकेदार से एडवांस मांगा, लेकिन नहीं मिला। इसे लेकर उत्तम काफी परेशान था। शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। रात 2-7 बजे के बीच उत्तम उठा। घर के बाहर बांस और खपरैल से बनी परछी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।

Related posts

सावन सोमवार में CM ने बनाया मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग, पत्नी के साथ की पूजा 

LPG e-KYC की बढ़ी डेडलाइन, 23 अगस्त तक करा सकेंगे वेरिफिकेशन

CM साय ने अपने खेत में हल चलाकर बियासी की, बोले-किसान का बेटा हूं