शराब पीकर, तीन सवारी, बिना नंबर के वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

CGPrimeNews@भिलाई. होली त्योहार को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा ने शांति पूर्ण त्योहार मनाने के लिए बुधवार से लगातार वाहन चेकिंग पाइंट निर्धारित कर दिया गया है। चेकिंग के दौरान यदि कोई वाहन चालक शराब के नशे में, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाई सायलेंसर व हुड़दग करते गाड़ी चलाते हुए पाए जाने पर ऐसे वाहन चालक के वाहन जप्त किया जाएगा। जिसे होली के बाद चालान काटकर छोड़ा जाएगा।

संदिग्ध एवं ब्लैक फिल्म वाहनों पर विेशेष कार्यवाही की जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा करीब 23 स्थानों पर चेकिंग पाइंट लगाया है। जिसमें लगभग 114 अधिकारी, कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कविलाष टंडन, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गुरजीत सिंह व अन्य अधिकारी कार्मचारी मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में चमका भिलाई का हुनर, वेदश्री कलासंगम की छात्राओं ने जीते कई राष्ट्रीय सम्मान

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक