मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौत

Oplus_16908288

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. Big Road accident in Janjgir champa छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से होकर गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

तीनों मृतक गांव के निवासी

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दिलहरण दास वैष्णव (62 वर्ष), केदार बरेट (52 वर्ष) और संतु यादव (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह सुबह करीब 5 से 6 बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारतमाला रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए सड़क पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए।

जानिए पुलिस ने क्या कहा

पुलिस का कहना है कि फरार वाहन चालक की पहचान के लिए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

BSP स्क्रैप चोरी केस: HTC सुपरवाइजर को मिली अग्रिम जमानत

नीला ड्रम केस, मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 15 दिन बाद सजा का ऐलान

आबकारी विभाग के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को लगा बड़ा झटका