CSPDCL के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रांसफॉर्मर लगाने मांगा था 35 हजार घूस

CSPDCL के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रांसफॉर्मर लगाने मांगा था 35 हजार घूस

CG Prime News@बिलासपुर. Three CSPDCL Officials Arrested for Accepting Bribes ट्रांसफॉर्मर लगाने के एवज में रिश्वत मांगने वाले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के तीन अधिकारियों को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बिलासपुर एसीबी (ACB) की टीम ने सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को घूस लेते पकड़ा है।

35 हजार रिश्वत की डिमांड की थी

घूसखोर अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। वहीं, नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल प्रकाश जायसवाल को भी एसीबी ने 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

पीडि़त ने की थी बिलासपुर एसीबी में शिकायत

डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि, जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि, वह ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्लांट लगाना चाहता है। इसके लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने का आवेदन सीएसपीडीसीएल कार्यालय जांजगीर में दिया गया था। डिमांड नोट भी जमा कर दिया गया था। इसके बाद भी अधिकारी लगातार रिश्वत की डिमांड कर रहे थे।

CSPDCL कार्यालय भेजा गया

शिकायत का सत्यापन करने पर आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। 20 मार्च को शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि देने के लिए CSPDCL कार्यालय भेजा गया। उसने उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला को 10 हजार रुपए दिए, जबकि सहायक अभियंता विजय नोर्गे के कहने पर 25 हजार रुपए उनके सहायक देवेंद्र राठौर को दिए गए।

तीनों को दबोचा

रिश्वत की राशि देने के बाद संकेत मिलते ही आसपास मौजूद एसीबी (ACB) टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से कुल 35 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

अकाउंटेंट भी 8 हजार लेते पकड़ाया

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने जांजगीर जिले में ही ट्रैप करते हुए नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान लेखापाल प्रकाश जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

Related posts

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ट्रायल से बचने की कोशिश नाकाम, हाईकोर्ट ने देवेंद्र यादव की याचिका खारिज

पंडवानी की सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन