आपसी विवाद में चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद में चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायपुर | मौदहापारा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

भाई को समझाने गया था पीड़ित, विवाद ने लिया हिंसक रूप

पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद वसीम, निवासी रजबंधा तालाब पार मौदहापारा, 20 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे सलीम खान के घर अपने छोटे भाई जुनैद खान को समझाने पहुंचा था। उसका भाई कई दिनों से घर नहीं लौट रहा था और परिवार से दूरी बनाए हुए था।

इसी दौरान सलीम खान और वसीम के बीच विवाद शुरू हो गया। बहस बढ़ने पर वसीम वहां से बाहर निकलने लगा, तभी सलीम ने उसे रोक लिया। इसके बाद सलीम, फरहान और रेहान ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

चाकू से किया जानलेवा हमला

आरोप है कि तीनों आरोपियों ने पीड़ित को पकड़कर जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 34/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

घंटों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ACCU एवं मौदहापारा पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ, तकनीकी जानकारी और पतासाजी के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी रेहान उर्फ अस्सलान, सलीम खान और सीददीक फरहान को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

  • रेहान उर्फ अस्सलान (18 वर्ष), निवासी रजबंधा मैदान, रायपुर

  • सलीम खान (48 वर्ष), निवासी रजबंधा मैदान, रायपुर

  • सीददीक फरहान (26 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी, बिलासपुर

Related posts

Bhilai: मकान का ताला तोड़कर 50 लाख से ज्यादा की चोरी, शादी में गया था परिवार

दुर्ग जिले में 22 मई को रोजगार मेला, प्राइवेट नौकरी का सुनहरा मौका

पाटन में ऑनलाइन लिंक खरीदकर IPL सट्टा चलाने वाले 4 युवक गिरफ्तार