मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी ने किया सुसाइड, मरने से पहले लेटर में लिखा, मेरी मौत के जिम्मेदार ट्रस्ट के लोग

मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी ने किया सुसाइड, मरने से पहले लेटर में लिखा, मेरी मौत के जिम्मेदार ट्रस्ट के लोग

CG Prime News@राजनांदगांव. Employee of Maa Bamleshwari Temple Trust committed suicide राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के एक कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसे पड़कर मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट में खलबली मच गई है। मृतक ने ट्रस्ट के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की है। जीआरपी पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मंदिर प्रसाद समिति के कुछ सदस्यों और ट्रस्ट के अन्य लोगों के नाम लिखे हैं। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि समिति ने उन पर 2-3 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता का झूठा आरोप लगाया था। इससे वे मानसिक रूप से परेशान थे।

वहीं स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर प्रसाद समिति मृतक पर पैसों की वसूली का दबाव बना रही थी। कर्मचारी ने सुसाइड नोट में पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना से मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोग और श्रद्धालु निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। जीआरपी पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है।

20 साल से काम कर रहा था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 20 साल से काम कर रहे कर्मचारी परमानंद प्रसाद (चंदू) के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह स्थानीय अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला था। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर मृतक के परिजन भी अब पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related posts

West Bengal विधानसभा भंग, राज्यपाल का आदेश, नई सरकार गठन का रास्ता साफ

दुर्ग में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होंगे मामलों के त्वरित निराकरण

Bhilai: पढऩे की उम्र में बाइक चुराने वाले 2 नाबालिग चोर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त