Breaking: तालाब में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था खेलने

भिलाई. जामुल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खेदामारा में बुधवार को तालाब में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से बच्चे की बॉडी को निकाल लिया है। बच्चा मृत अवस्था में मिला। जामुल थाना टीआई सुरेश धु्रव ने बताया कि बच्चा अपने साथियों के साथ तालाब के पास खेलने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। बच्चे के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर इस मामले में जांच की जा रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में स्कूल से घर लौट रहे तीन भाई-बहन नदी में बहे, तीनों मासूमों की मौत

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा लोगों के ऊपर गिरी, दबकर 2 की मौत

मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, 6 घायल, 4 गंभीरों को रायपुर रेफर किया