दोस्त की बर्थ डे पार्टी से लौट रहे BSP कर्मी की कार पुल से 20 फीट नीचे गिरी, पुलिस ने उसी दोस्त को कॉल कर बताया हो गई मौत

दोस्त की बर्थ डे पार्टी से लौट रहे BSP कर्मी की कार पुल से 20 फीट नीचे गिरी, पुलिस ने उसी दोस्त को कॉल कर बताया हो गई मौत

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में दोस्त की लेट नाइट बर्थ डे पार्टी से लौट रहे एक बीएसपी कर्मी की कार एक पुल से अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गई। जिससे कार चला रहे बीएसपी कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के धनोरा मार्ग स्थित पुल की है। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक की पहचान बोरसी निवासी प्रशांत सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वह भिलाई स्टील प्लांट में काम करता था।

नहीं पहुंच पाए ड्यूटी
पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह राजपूत बोरसी का रहने वाला था। सोमवार को उसके एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी थी। इसलिए सभी दोस्त मिलकर धनोरा रोड स्थित अपने दोस्त के फार्म हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने देर रात तक जन्मदिन की पार्टी मनाई। जिसके बाद मृतक अपनी कार लेकर अकेले वहां से ड्यूटी जाने के लिए निकल गया। इसी बीच रास्ते में उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस ने दी दुर्घटना की जानकारी
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने पुल के नीचे कार की लाइट जलते हुए देखी। जिसकी सूचना उन्होंने थाने में दी। सूचना मिलते ही कार में फंसे व्यक्ति को बार निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसके मोबाइल के डायल नंबर पर फोन करके उसके दोस्त को दुर्घटना की जानकारी दी।

Related posts

AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर 14.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुल्हन का बॉयफ्रेंड शादी के दूसरे दिन पहुंचा ससुराल, बोला-हम 3 साल से रिलेशन में

इंस्टाग्राम रील बनाने मेन रोड में स्टंट, वायरल वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार