भिलाई में नाले में मिला दो युवकों का शव, शराब के नशे में मौत की आशंका

भिलाई में नाले में मिला दो युवकों का शव, शराब के नशे में मौत की आशंका

CG Prime News@भिलाई. भिलाई में नाली में दो युवकों का शव मिला है। जिसमें से एक मृत युवक की पहचान हो गई। वहीं दूसरे युवक की दो दिन बाद भी पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने उसका कफन दफन कर दिया। पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक की मौत शराब के नशे में नाली में गिरने से हुई है।

सफाई कर्मचारी के रूप में हुई पहचान

पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी का है। यहां नाले में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने पहचान की तो उसकी पहचान मोहन देशमुख पिता पुनीत देशमुख (35 साल) के रूप में हुई। मोहन मॉडल टाउन जुनवानी का रहने वाला है। वो आदतन शराबी है। होली के दूसरे दिन मृत युवक की मां को सूचना मिली एक युवक की लाश नाले में पड़ी मिली है। घर के लोग जब उसे देखने पहुंचे तो उसकी पहचान मोहन देशमुख के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की मां ने बताया कि मोहन नाली साफ सफाई, हेल्परी का काम करता था। वो पिछले दस दिनों से लापता था। वो पहले भी कई बार इसी तरह घर से कई दिनों तक बाहर रहता था और शराब के नशे में पड़ा रहता था। उसकी शराब पीने की लत के चलते ही मां ने उसकी शादी नहीं की थी।

हथखोज में मिले शव की नहीं हुई पहचान

भिलाई तीन पुलिस को हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में जियो पंप के पास नाले में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। कई लोगों से पूछताछ और पहचान कराने के बाद भी जब उसकी पहचान नहीं हुई और शव डिकंपोज होने लगा तो पुलिस ने रविवार को उसके शव को दफना दिया।

Related posts

राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में चमका भिलाई का हुनर, वेदश्री कलासंगम की छात्राओं ने जीते कई राष्ट्रीय सम्मान

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक