समाज की विचार प्रक्रिया को सही दिशा देना मीडिया का मूल कर्तव्य

आद्य पत्रकार नारद जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

विश्व संवाद केंद्र ने आद्य पत्रकार नारद जयंती एवं विचार गोष्ठी का किया आयोजन

@CG Prime News @Dakshi Sahu Rao

भिलाई. विश्व संवाद केंद्र की ओर से मंगलवार को सुपेला इंडियन कॉफी हाउस के हॉल में आद्य पत्रकार नारद जयंती एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आर कृष्णा दास थे। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं और देश की मौजूदा परिस्थतियों के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए राष्ट्र और समाज हित में मीडिया की रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अव्यवस्था, गड़बडिय़ों, खामियों को उजागर करने के साथ-साथ सूचना के माध्यम से समाज का प्रबोधन, जागरण करते हुए समाज को ठीक दिशा में ले जाना, समाज की विचार प्रक्रिया को सही दिशा देना मीडिया का मूल कर्तव्य होना चाहिए। भगवान नारद भारतीय जनसंचार के पितामह हैं। वे तीनों लोकों में निरंतर विचरण करने वाले नारद मुनि सब जगह की पल-पल की खबर रखते थे। वे देव, दानव और मानव सबके विश्वासपात्र थे। सभी के मध्य सूचनाओं का आदान-प्रदान बिना किसी स्वार्थ के लोकहित को ध्यान में रखकर किया करते थे। पत्रकारों की भी ऐसी ही भूमिका होती है। लोकहित की दृष्टि से सतत भ्रमण करते रहते हैं। आरएसएस के विभाग सह कार्यवाह दिलेश्वर उमरे विशेष रूप से उपस्थित थे। अध्यक्षता पं. विनोद चौबे ने की। वरिष्ठ पत्रकार निर्मल साहू, स्टील सिटी क्लब आनंद ओझा मंचासिन थे। मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख बोधी निषाद, दिनेश पुरवार, शिवेंद्र सिंह, निकश साहू, जितेंद्र साहू, विनय कादमिया समेत भिलाई के पत्रकार मौजूद थे। इस अवसर पर संघ सेवकों ने पत्रकारों का साल श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किए।

लोकहित में सूचनाओं का संप्रेषण

बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय उनका प्रमुख ध्येय है। लोकहित में सूचनाओं का संग्रह एवं आवश्यकतानुसार उनका संप्रेषण उनका मुख्य कार्य था। पर वे मात्र सूचनाओं का प्रसारण ही नहीं करते बल्कि दु:खी एवं दरिद्र प्राणियों के दु:खों का निवारण भी करते हैं। पत्रकार भी अपनी खबरों और सूचनाओं के माध्यम से समाज और लोकहित में अपनी भूमिका का निर्वाह करते हैं।

Related posts

सरकारी जमीन पर भू-माफिया का अवैध कब्जा, दुर्ग जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

दुर्ग जिले में भीम का मैंगो आईस कैंडी बैन, खाद्य विभाग ने असुरक्षित घोषित किया

बिलासपुर सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के आरोपी की साइको किलर ने की हत्या