गांव में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के साथ पकड़ाया

ग्राम उमरपोटी में दहशत फैलाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, हथियारों समेत पकड़ा गया

ग्राम उमरपोटी में दहशत फैलाने आरोपी

दुर्ग, 20 सितंबर 2025 – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम उमरपोटी में लंबे समय से दहशत फैला रहे आरोपी राजा उर्फ राहुल पवार (25 वर्ष) और उसके नाबालिग साथी को उतई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चाकू, एक गुप्ती, एक लोहे की स्टिक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

 ग्रामीणों में था भारी आक्रोश

उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि 11 सितंबर को ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राहुल पवार और एक नाबालिग युवक लगातार गांव में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हथियार लहराने जैसी हरकतें कर रहे थे। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीर अपने पास रखकर शादी के लिए दबाव बनाया। मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 गंभीर धाराओं में दर्ज हुए अपराध

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण क्रमांक 363/25, 364/25 और 365/25 के तहत भारतीय दंड संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 खैरागढ़ से खरीदे थे हथियार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने चाकू खैरागढ़ से खरीदे थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को हथियार किसने और कैसे उपलब्ध कराए। पुलिस की यह कार्रवाई ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर आई है, क्योंकि आरोपी की गुंडागर्दी से गांव में लंबे समय से डर का माहौल बना हुआ था।

Related posts

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

राशन लेने गई 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ में 10 साल बाद दिखा दुर्लभ दोमुंहा सांप, करोड़ों रुपए में तस्कर लगाते हैं बोली