तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को  पेड़ से बांधकर की बेदम पिटाई

ओडिशा। यहां के बालासोर जिले में एक महिला को ग्रामीणों ने तालीबानी सजा दी है। दरअसल बच्चे को मिड-डे-मिल में अंडा न देने पर ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीण घायल अवस्था में महिला को छोड़कर वापस घर चले गए। जैसे-तैसे महिला ने सिलांग पुलिस को सूचना दी।

नबाड़ी कार्यकर्ता को गांव की महिलाओं ने पीटा

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता उर्मिला सामल की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गांव की महिलाओं ने पीटा है। आरोप लगाया कि सरकार मिड-डे-मिल का पैसा दे रही है लेकिन आगंवाड़ी कार्यकर्ता हमारे बच्चों को नियमित अंडा नहीं दे रही थी।

टना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

इसका विरोध किया तो वो धमकाने लगी। इसीलिए उनकी मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि जब सामल आंगनवाड़ी केंद्र में कागजी काम कर रही थी, तभी कुछ महिलाएं वहां पहुंच गईं। पहले गांव की महिलाओं ने गाली-ग्लोज की। फिर उसको पेड़ से बांधकर मारपीट की।

बस्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूचना मिलने पर बलियापाल सीडीपीओ पार्वती मुर्मू और कुछ अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को शांत कराया। सामल को बचाया गया और इलाज के लिए बस्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Related posts

सोनम वांगचुक के धरने में दिल्ली जा रहे छत्तीसगढ़ के युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत

डिजिटल FIR प्रणाली लागू करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना दुर्ग

नीट पेपर लीक, संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, खडग़े ने मांगा इस्तीफा