सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

CG Prime News@कोलकाता. Suvendu Adhikari to be Bengal’s new CM पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी होंगे। विधायक दल की बैठक के बाद शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया है। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया।

ममता बनर्जी को उनकी ही सीट पर हराया

56 साल के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

9 मई को भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

सुवेंदु अधिकारी शनिवार 9 मई को सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा, NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

शाह बोले- आज हमारी सरकार

शाह ने कहा- 2014 से जो यात्रा निकली, ये अभूतपूर्व यात्रा है। अपने पुरुषार्थ से, कौशल से जनमत को कैसे संजोया जा सकता है। इसका दुनियाभर में सबसे बेहतरीन उदाहरण है 2014 से 2026 तक भाजपा की यात्रा। पूरा देश आज इस बात के लिए हमारे पार्टी और मोदी जी को स्वीकृति देता है। 2014 में बंगाल में हमारा खाता खुला। फिर 3 हुए, अगले चुनाव में 77 हुए और आज हम यहां बैठे हैं।

 बंगाल की जनता को धन्यवाद

शाह ने नए विधायकों को संबोधित करते हुए कहा- इतना बड़ा विधायक दल देखकर मन, आत्मा, शरीर, सबके अंदर खुशी की लहर उठती है। मैं दोनों हाथ जोड़कर जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस तरह का मौहाल CPIM के समय से यहां बनाया जाता था, ममता ने इसे और गहरा भय में बदला। वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी। सैंकड़ो उदाहरण हिंसा के, क्रूरता के थे। उसके बीच भाजपा पर भरोसा करके बंगाल की जनता को प्रचंड विजयी देने के लिए धन्यवाद। बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके भरोसे को थोड़ा भी ठेस न पहुंचे।

Related posts

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग जिले के ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिली सरकारी सेवाएं

दुर्ग में पटवारी निलंबित, 45 हजार रिश्वत लेते वीडियो वायरल

दुर्ग निगम के कर्मचारी ने हिंदू देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर पीटा