किराए के मकान में पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में लिखा कांग्रेस नेता मौत का जिम्मेदार

किराए के मकान में पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइडल नोट में लिखा कांग्रेस नेता मौत का जिम्मेदार

CG Prime News@दुर्ग. Suspicious Body of Painter Found in Rented House in Bhilai भिलाई में एक पेंटर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के किराए के मकान में शनिवार को संदिग्ध शव मिली है। वहीं लाश के पास एक सुसाइडल नोट मिला है। जिसमें दो व्यक्तियों को मौत का जिम्मेदार बताया गया है। मामला स्मृति नगर चौकी इलाके का है।

मौके पर पहुंचे एएसपी

घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना पुलिस, एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त किया है।

कांग्रेस नेता को बताया मौत का जिम्मेदार

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले शव के शरीर पर चोट के निशान हैं। जांच के लिए पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक मोहन रामटेक (42) ने दो लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जिसमें उसने राजू पाल नामक शख्स को कांग्रेस नेता बताया है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि, राजू पाल और सोनिया गोस्वामी सट्टा चलाते हैं। वो मुझे धमकी दे रहे हैं कि, एक लाख रुपए दो नहीं तो पुलिस में फंसा देंगे और जेल भिजवा देंगे। मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। मेरी मौत को नजर अंदाज न करें, पुलिस इन्हें कड़ी सजा दे।

शरीर पर चोट के निशान

पुलिस का कहना है कि, पहली नजर में फंदे पर लटकने की आशंका है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, मृतक के भाई नवीन रामटेके ने बताया कि, किसी से कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सभी एंगल से जांच

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें कुछ नाम आए हैं जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में आए नामों की भी पड़ताल की जा रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार