हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में 20 तक भरे जाएंगे पूरक परीक्षा के आवेदन

भिलाई. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने पूरक परीक्षा के आवेदन शुरू कर दिए हैं। ऐसे छात्र जिनको वार्षिक परीक्षा में पूरक दिया गया था, उन्हें 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऐसे छात्र जिनके रीवैल्यूएशन परिणाम जारी नहीं हुए हैं, उनको परिणाम आने के तीन दिनों में आवेदन करने होंगे। पूरक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को 21 अगस्त तक आवेदन की हार्डकॉपी महाविद्यालय या केंद्र में जमा करनी होगी।

Related posts

एअर इंडिया के ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट का पायलट नशे में मिला, उड़ान से पहले निलंबित

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, गरियाबंद में नाले के तेज बहाव में फंसी यात्री बस

बालोद में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 घायल रायपुर रेफर