कांकेर में SSB जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Oplus_16908288

CG Prime News@कांकेर. SSB constable Suicide in kanker छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB(सशस्त्र सीमा बल) के एक जवान ने आत्महत्या कर लिया। घटना सोमवार सुबह लगभग 9 बजे के आसपास की है। मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के जवान कांस्टेबल पी. शिवा ने मोर्चा ड्यूटी में सर्विस राइफल से ही खुद को तीन गोली मार लिया। गोली लगते ही जवान की मौके पर मौत हो गई।

कांकेर SP बोले जांच जारी

कांकेर एसपी (SP)निखिल राखेचा ने बताया कि मृत जवान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 33वीं बटालियन में पदस्थ था। केंवटी में SSB कैंप के मोर्चा ड्यूटी के दौरान ही उसने सुसाइड किया है। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

की जाएगी पूछताछ

पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में SSB के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। मृत जवान ने सुसाइड से पहले किसी तरह का सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है। जवान के इस आत्मघाती कदम से साथी जवान सकते में है।

Related posts

SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे

Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे

दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार