एसपी ने स्टार लगाकर दी सहायक उपनिरीक्षक की पद्दोन्नति

तीन प्रधान आरक्षक हुए पद्दोन्नत

CG Prime News@धमतरी. एसपी प्रशांत ठाकुर ने तीन प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उपनिरीक्षक पद्दोन्नति दी। तीन प्रधान आरक्षक अब सहायक निरीक्षक की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। साथ ही एसपी ने पदोन्नत हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

रायपुर पुलिस महानिरीक्षक आरिफ एच हुसैन द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार 8 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए प्रधान आरक्षक रमेश साहू, लक्ष्मी नाथ निर्मलकर और रामकृष्ण साहू को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की। एसपी ने कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। इससे कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है। साथ ही जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी निभाने के निर्देश दिए। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर एसडीओपी के के वाजपेयी, मुख्य लिपिक सनत वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, महिला समेत 2 कर्मचारी घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने लगाई फांसी, TMC ऑफिस में मिला शव