CG में पहली बार ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन, सोसाइटी ने मुख्यमंत्री साय को किया आमंत्रित

CG में पहली बार ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन, सोसाइटी ने मुख्यमंत्री साय को किया आमंत्रित

CG Prime News@रायपुर. पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के रायपुर चैप्टर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली और सर्प विशेषज्ञ/पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. अजय शर्मा ने भेंट कर छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस 2024 के लिए सीएम को आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विवरणिका भेंट की गई। पीआरएसआई का उपवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. शाहिद अली ने मुख्यमंत्री को आगामी कार्यक्रम और सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कार्यों की सराहना
सीएम साय ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रथम बार आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम के लिए पीआरएसआई रायपुर चैप्टर को शुभकामना दी। इस अवसर पर Retd. ED(Civil CSPTCL, Raipur) जेएस भाटिया, SE (Civil CSPGCL, Raipur) एके शर्मा, अभिषेक मिश्रा उपस्थित थे।

Related posts

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे से नागपुर गिरफ्तार हुई, 11 दिन से थी फरार

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने की शस्त्र पूजा, पुलिसकर्मियों ने की हर्ष फायरिंग

जेडी स्टील प्लांट में पिघला गर्म लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, जान बचाने दौड़ा, वीडियो वायरल